Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 13, 2016 - 10:08:23 AM


Title - 18 दिसम्बर से गोरखपुर - एलटीटी आनंदनगर, बढ़नी और गोंडा होते हुए चलेगी प्रतिदिन
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 13, 2016 - 10:08:23 AM

18 दिसम्बर से गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज और नेपाल के समीपवर्ती रहने वाले लोगों कि मुम्बई जाने कि राह आसान हो जाएगी| इस दिन से गोरखपुर से लोकमान्य तिलक को जाने वाली गाड़ी आनंदनगर - बढ़नी - गोंडा के रस्ते रोजाना चलने लगेगी| इस ट्रेन को रेल मंत्री सुरेश प्रभु दिल्ली से हरी झंडी दिखाएंगे पर इस गाड़ी का शुभारम्भ गोरखपुर कि बजाय लोकमान्य तिलक से होगा|
इस गाड़ी को अलग अलग दिन अलग अलग नंबर से चलाया जाएगा | सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को ये 15065  / 15066 नंबर से चलेगी और इन सभी दिनों पर ये गाड़ी पलवल तक जाएगी|
बुधवार को ये गाड़ी 15067  / 15068  नंबर से चलेगी और गोरखपुर से मुम्बई सीएसटी जाएगी|
रविवार को इस ट्रेन का नंबर होगा 15063  / 15064  और ये लोकमान्य तिलक से जाएगी|

-HINDI-