Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Apr 16, 2013 - 12:00:58 PM


Title - 160 साल पहले 21 बंदूकों की सलामी लेकर आज चली थी भारतीय ट्रेन, जानिए अहम पड़ाव
Posted by : nikhilndls on Apr 16, 2013 - 12:00:58 PM

16 अप्रैल 1853 को पहली यात्री ट्रेन भारतीय उपमहाद्वीप में चली। इस ट्रेन ने अपने पहले सफर में 21 मील की दूरी तय की। इस सफर की शुरुआत बांबे से ठाणे के लिए हुई। इस ट्रेन को बोरी बंदर से 3:30 बजे दोपहर बाद ठाणे के लिए रवाना किया गया था। यात्री ट्रेन की पहली यात्रा के लिए यहां भव्य समारोह आयोजित किया गया था। इस ट्रेन को 21 बंदूकों की सलामी दी गई थी। ट्रेन में 14 डिब्बे थे, जिन्हें तीन लोकोमोटिव सुल्तान, सिंध और साहिब खींच रहे थे। औपचारिक उद्घाटन के बाद 400 वीवीआईपी को लेकर इस ट्रेन ने अपराह्न् 3:35 बजे बोरी बंदर स्टेशन को छोड़ दिया। आज से ठीक 160 साल पहले 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे के बीच 21 मील(33.8 किमी) की दूरी पहली यात्री ट्रेन ने अपना पहला सफर शुरू किया था। यह भारतीय रेल के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना थी। इस ट्रेन को चलाने का ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे (जीआईपी रेलवे) को जाता है, जिसका स्वतंत्रता के बाद नाम बदलकर सेंट्रल रेलवे कर दिया गया। भारतीय रेलवे अपने 160 साल के सफर में कई महत्वपूर्ण बदलावों से गुजरी है।