Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 07, 2016 - 12:31:56 PM


Title - 15212 अमृतसर - दरभंगा जननायक एक्सप्रेस का आज मार्ग परिवर्तित
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 07, 2016 - 12:31:56 PM

आज शाम सात बजे चलने वाली अमृतसर - दरभंगा जननायक एक्सप्रेस का अम्बाला कैंट से मार्ग परिवर्तित कर दिया जाएगा| ये गाड़ी अम्बाला से सीधे मोरादाबाद भेज दी जाएगी जिस वजह से ये कई घण्टे विलम्ब हो सकती है|
शाम सात बजे अमृतसर से चलकर रात साढ़े ग्यारह बजे अम्बाला कैंट पहुँचने वाली गाड़ी अम्बाला कल सुबह साढ़े पांच तक पहुंचेगी और वहां से मोरादाबाद कल सुबह सवा ग्यारह तक पहुंच सकती है| सामान्यतः इसके मोरादाबाद पदहुँचने का समय सुबह पांच बजे का है|
अम्बाला कैंट और मोरादाबाद की बीच ये यमुनागर, सहारनपुर, लक्सर और नजीबाबाद नहीं जाएगी|
मोरादाबाद के बाद से ये अपने सामान्य मार्ग पर चलेगी और सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, मुज़फ्फरनगर और समस्तीपुर होते हुए दरभंगा पहुंचेगी|

-HINDI-