Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 08, 2016 - 09:52:35 AM


Title - 15023 गोरखपुर - यशवंतपुर एक्सप्रेस आज निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 08, 2016 - 09:52:35 AM

पूर्वोत्तर रेलवे ने आज 15023 गोरखपुर - यशवंतपुर एक्सप्रेस को आज निरस्त कर दिया|
ये गाड़ी गोरखपुर से सुबह पौने नौ बजे रवाना होती है और तीसरे दिन यशवंतपुर सुबह सवा ग्यारह बजे पहुँचती है| लखनऊ से इसके रवाना होने का समय शाम पौने चार बजे का है जबकि भोपाल ये अगले दिन सुबह तीन बजे का है|
आज इस गाड़ी के निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि छठ पर्व के बाद सभी वापस जाना चाहत हैं ऐसे में स्थायी चलने वाली गाड़ियों के निरस्त होने से यात्रियों को विशेष गाड़ियों का सहारा लेना पड़ता है जो अत्यधिक देरी से चलती हैं|
गोरखपुर से यशवंतपुर के बीच जिन स्टेशनों से होते हुए ये गुजरती है वो हैं- 
मानिकपुर, अयोध्या, फैज़ाबाद, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, ओरई, झाँसी, ललितपुर, बीना, भोपाल, हबीबगंज, इटारसी, बेतुल, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, काजीपेट, काचेगुडा, महबूबनगर, कुरनूल सिटी, अनंतपुर, धर्मावरम
-HINDI-