Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jun 15, 2013 - 15:01:45 PM


Title - 15 जोड़ी गाडि़यों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
Posted by : RailXpert on Jun 15, 2013 - 15:01:45 PM

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 15 जोड़ी मेल गाड़ियों में विभिन्न तिथि और स्टेशनों से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार 15007 कृषक एक्सप्रेस में 17 जून को मंडुआडीह से तथा 15008 कृषक में 16 को लखनऊ से एसी टू टियर व शयनयान श्रेणी के एक-एक कोच लगाए जाएंगे। 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में 18 को गोरखपुर से तथा 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में 20 को यशवंतपुर से एसी थर्ड व शयनयान श्रेणी के एक-एक कोच लगाए जाएंगे। 12531/12532 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी में 15 को दोनों स्टेशनों से साधारण कुर्सीयान के एक-एक कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा 15007 कृषक में 18 को मंडुआडीह से तथा 15008 कृषक में 17 को लखनऊ से, 15028 मौर्य एक्सप्रेस में 16 व 18 को गोरखपुर से तथा 15027 मौर्य में 17 व 19 को हटिया से शयनयान श्रेणी के एक-एक कोच लगाए जाएंगे।