Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Oct 06, 2013 - 14:59:17 PM


Title - 15 अक्टूबर से होगा अवध-असम एक्सप्रेस का टोहाना में ठहराव
Posted by : RailXpert on Oct 06, 2013 - 14:59:17 PM

गुवाहटी से लालगढ़ के बीच चलने वाली अवध-असम एक्सप्रेस का 15 अक्टूबर से टोहाना के रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो जाएगा। जिसका लाभ टोहाना, जाखल ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के व्यापारियों व आमजन को होगा। इससे पूर्व टोहाना में शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव होने के बाद क्षेत्र के लिए यह दूसरी सौगात है। यह बात सासद डॉ. अशोक तंवर ने आज यहा जारी एक ब्यान में कही। उन्होंने बताया कि टोहाना के व्यापारियों व अन्य क्षेत्रवासियों के साथ वह स्वयं भी काफी समय से इस ट्रेन का यहा ठहराव करवाने के लिए प्रयासरत थे। इसके लिए उन्होंने लगातार केंद्रीय रेलवे मंत्री व मंत्रालय से प्रयास जारी रखे। गत दिनों 26 सितंबर को टोहाना में अवध-असम एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी मिल गई थी।
डॉ. तंवर ने कहा कि दिल्ली जाने के लिए यह गाड़ी प्रात: 3 बजकर 32 मिनट पर टोहाना से रवाना होगी और दिल्ली से वापस टोहाना आने वालों को यह गाड़ी सायं 7 बजकर 15 मिनट पर टोहाना स्टेशन पर उतारेगी। समय के लिहाज से यह ट्रेन आमजन के साथ-साथ व्यापारी वर्ग के लिए भी काफी अनुकूल है।
सासद ने बताया कि रेलवे मंत्रालय से मिली सूचना के अनुसार अवध-असम एक्सप्रेस 15 अक्टूबर से टोहाना स्टेशन पर रुकनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सिरसा संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
सासद का किया जाएगा सम्मानित
अवध-असम एक्सप्रेस के ठहराव के लिए विभिन्न संगठन करेगे डॉ. अशोक तंवर का सम्मान अवध-असम एक्सप्रेस गाड़ी का ठहराव निश्चित होने पर उनकी यह माग पूरी हो गई है। इस माग के पूरी होने पर नगर के विभिन्न संगठनों ने सासद डॉ. अशोक तंवर के सहयोग के लिए 12 अक्टूबर को सायं छह बजे उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विभिन्न संगठनों ने गुरदीप सिह भट्टी की अध्यक्षता में एक कोर कमेटी का गठन किया जिसमें हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल, हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान संजय रेवड़ी, दैनिक यात्री संघ के प्रधान राजेश नागपाल, शेखर बजाज, सीनियर सिटीजन परिषद् के अध्यक्ष हसराज नागपाल को शामिल किया गया है। कोर कमेटी सदस्य 12 अक्तूबर को एक सम्मान समारोह का आयोजन कर सासद डा. अशोक तंवर को सम्मानित करेगे।