Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 27, 2016 - 13:56:50 PM


Title - 14681 अमृतसर - जालंधर सिटी आज अम्बाला कैंट से आगे नहीं जाएगी
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 27, 2016 - 13:56:50 PM

नई दिल्ली से दोपहर बाद पौने तीन बजे चलकर जालंधर सिटी जाने वाली 14681  अमृतसर - जालंधर सिटी एक्सप्रेस को आज अम्बाला कैंट पर ही निरस्त कर दिया जाएगा| ये गाड़ी रात बारह बजे से पहले जालंधर सिटी पहुँचती है पर आज ये रात सवा आठ बजे अम्बाला कैंट पहुंचकर निरस्त हो जाएगी| जिन स्टेशनों पर ये नहीं जाएगी वो हैं -
अम्बाला सिटी, राजपुरा जंक्शन, सिरहिंद जंक्शन, खन्ना, दोराहा, लुडियान जंक्शन, फिल्लौर, फगवाड़ा और जालंधर सिटी|
ये गाड़ी नई दिल्ली से गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ और सहारनपुर होते हुए अम्बाला कैंट पहुँचती है|

-HINDI-