Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 14, 2016 - 21:27:18 PM


Title - 130 साल पुरानी सीतापुर से मैलानी मीटरगेज लाइन पर चलने वाली गाडी ने आज किया अपना अंतिम सफर
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 14, 2016 - 21:27:18 PM

आज 130 साल पुरानी सीतापुर से मैलानी मीटरगेज लाइन पर चलने वाली गाडी ने अपना अंतिम सफर पर कर लिया। यह ट्रेन सीतापुर से मैलानी जानती थी जिसे ब्राडगेज निर्माण होने की वजह से अब हमेसा के लिए बंद कर दिया है| ब्रॉड गेज निमाण तक इस रूट पर ट्रेनों का सञ्चालन बंद रहेगा। तमाम लोगों ने इस ट्रेन में अपनी यादें संजोने के लिए अंतिम सफर किया। बहुत से संगठन ट्रेन को विदाई देने के लिए एकत्रित भी हुए|
१८८७ में १५ अप्रैल को सीतापुर से लखीमपुर के बीच पहली बार ये ट्रेन चली थी जिसमे चार सवारी डिब्बे लगे थे। उस समय डीजल इंजन की बजाय कोयला इंजन चालित था फिर इसके बाद 1993 से इस रूट पर डीजल इंजन चलने लगे थे। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गांधी ने भी इस ट्रैन पर सफर किया था| देश के तमाम नेता नैनीताल जाने के लिए इसी रूट से होकर गए हैं।