Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 11, 2016 - 12:01:47 PM


Title - 12565 / 12566 बिहार संपर्क क्रांति आज बदली हुए मार्ग से जाएगी
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 11, 2016 - 12:01:47 PM

12565 बिहार संपर्क क्रांति को आज बदले हुए मार्ग से भेजा जाएगा| ये गाड़ी दरभंगा से सुबह साढ़े आठ बजे चलती है और अगले दिनी सुबह साढ़े पांच बजे नई दिल्ली पहंच जाती है| दरभंगा से ये समस्तीपुर, हाजीपुर, सोनपुर, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर होते हुयी नई दिल्ली जाती है|
आज इसे लखनऊ से शाहजहांपुर और मोरादाबाद के रास्ते नई दिल्ली भेजा जाएगा| कानपुर सेंट्रल पर आज ये नहीं जाएगी जिस वजह से दिल्ली ये गाड़ी एक घण्टे विलम्ब से पहुंचेगी| लखनऊ स्टेशन पर इसके पहुँचने का समय रात नौ बजे का है जहा से ये शाहजहांपुर रात बारह बजे तक और मोरादाबाद रात तीन बजे तक पहुंचेगी|
12566 नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली गाड़ी को भी इसी मार्ग से भेजा जाएगा जिस कारण ये लखनऊ  कम से कम एक घण्टे विलम्ब से ही पहुँच पाएगी| नई दिल्ली सी ये गाड़ी दोपहर सवा दो बजे चलती है और लखनऊ रात पौने दस बजे पहुँचती है|

-HINDI-