Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 11, 2016 - 11:06:37 AM


Title - 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस का आज मार्ग परिवर्तित
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 11, 2016 - 11:06:37 AM

गोरखपुर से चलकर नई दिल्ली होते हुए हिसार जाने वाली 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस आज बदले हुए मार्ग से जाएगी| आज इस गाड़ी को लखनऊ से इसे शाहजहांपुर और मोरादाबाद के रास्ते सीधे नई दिल्ली भेज दिया जाएगा |गौरतलब है की हिसार से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी को भी नई दिल्ली से मोरादाबाद और शाहजंहापुर होते हुए सीधे लखनऊ  भेजा गया था|
गोरखपुर से शाम साढ़े चार बजे ये गाड़ी चलकर गोंडा, लखनऊ, कानपुर होते हुए नई दिल्ली और वहां से रोहतक, भिवानी होते हुए हिसार अगले दिन सुबह दस बजे पहुँचती है|
लखनऊ पहुँचने का इसका समय रात पौने दस का है और नई दिल्ली ये गाड़ी सुबह छह बजे पहुँचती है| मार्ग परिवर्तन की वजह से ये गाड़ी नई दिल्ली कम से कम सवा घंटे देरी से पहुंचेगी|
-HINDI-