Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 01, 2016 - 12:49:41 PM


Title - 12481 दिल्ली - श्री गंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस आज परिवर्तित रूट से जाएगी
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 01, 2016 - 12:49:41 PM

12481 दिल्ली - श्री गंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस जो दोपहर एक बजकर १० मिनट पर दिल्ली से चलकर रात पौने नौ बजे श्री गंगानगर पहुँचती है आज रोहतक से सीधे भटिंडा निकल जाएगी|
ये रोजाना रोहतक से जिंद, नरवाना, जाखल, मनसा और मौर होते हुए भटिंडा जाती है पर आज इसे रोहतक से सीधे भटिंडा के लिए मोड़ दिया जाएगा|
रोहतक से ये गाड़ी दोपहर करीब पौने दो बजे से पहले ही प्रस्थान कर जाती है और भटिंडा ये शाम साढ़े छह बजे पहुँचती है|