Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 09, 2016 - 17:16:36 PM


Title - 12273 कोलकाता - नई दिल्ली दुरंतो पिछले महीने एक बार भी समय पर नहीं पहुँच सकी
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 09, 2016 - 17:16:36 PM

कोलकाता नई दिल्ली दुरंतो पिछले महीने एक बार भी अपने समय पर नहीं पहुँच सकी| 12273 कोलकाता नई-दिल्ली दुरंतो एक महीने में नौ बार कोलकाता से नई-दिल्ली आती है| दुरंतो रेल गाड़ियां  भारतीय रेलवे में सबसे ज्यादा प्राथमिकता रखती हैं और इनका ठहराव भी बीच में दो या तीन ही होता है|
कोलकाता-नई-दिल्ली दुरंतो का भी 1500किमि की दूरी के बीच मात्र तीन ठहराव है पर फिर भी ये गाडी एक भी दिन समय पर नहीं पहुंच पाई| औसतन ये 129 मिनट देरी से ही पहुँचती है जो की बहुत ज्यादा है, ऐसे ममे इसपे फ्लेक्सी फेयर के अंदर लाने के बाद इतनी देर में पहुंचना यात्रियों के समय और पैसे की बर्बादी ही कही जाएगी|
ओक्टोबेरर माह में तो शुरुआत और बुरी है| ये गाडी अब तक दो बार कोलकाता से दिल्ली आई है और औसतन 188 मिनट देरी से रही है|