Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Aug 21, 2013 - 03:01:04 AM


Title - 12024 जनशताब्दी एक्स. की चपेट में आने से बचे श्रद्धालु
Posted by : railenquiry on Aug 21, 2013 - 03:01:04 AM

किऊल-मोकामा रेलखंड में अशोकधाम रेलवे हाल्ट पर सोमवार को एक और बड़ा ट्रेन हादसा हो जाता। मगर, ड्राइवर व गार्ड की सूझबूझ से यह हादसा टल गया। सुबह 7:24 बजे डाउन लाइन पर पटना की ओर से आ रही 12024 पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से सैकड़ों श्रद्धालु बच गए। सभी श्रद्धालु हाल्ट से सटे प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोकधाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर पूजा-अर्चना ¬ शेष पृष्ठ 15 परलखीसराय : किऊल-मोकामा रेलखंड में अशोकधाम रेलवे हाल्ट पर सोमवार को एक और बड़ा ट्रेन हादसा हो जाता। मगर, ड्राइवर व गार्ड की सूझबूझ से यह हादसा टल गया। सुबह 7:24 बजे डाउन लाइन पर पटना की ओर से आ रही 12024 पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से सैकड़ों श्रद्धालु बच गए। सभी श्रद्धालु हाल्ट से सटे प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोकधाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर पूजा-अर्चना कर वापस घर जाने के लिए हाल्ट पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अशोकधाम हाल्ट पर अप व डाउन लाइन के ट्रैक पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवक व युवतियां बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच डाउन लाइन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आ पहुंची। ट्रेन को करीब आते देख पटरी पर जहां-तहां बैठे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। वे इधर उधर भागने लगे। इस क्रम में दर्जन भर से अधिक श्रद्धालु ट्रैक पर गिरकर चोटिल हो गए। ट्रेन के गार्ड व चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोक दिया।