Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 03, 2016 - 09:19:28 AM


Title - 12003 लखनऊ दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस आज निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 03, 2016 - 09:19:28 AM

लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली 12003 शताब्दी एक्सप्रेस को आज निरस्त कर दिया गया है| ये गाडी लखनऊ से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे लखनऊ से चलती है और कानपुर शाम पांच बजे से पहले, इटावा शाम छह बजे के बाद, टुंडला शाम सात बजकर बीस मिनट पर, अलीगढ रात आठ बजे के बाद, ग़ाज़ियाबाद रात साढ़े नौ बजे और नई दिल्ली रात सवा दस बजे पहुंचती है|
इसके अलावा नई दिल्ली से चलकर लखनऊ आने वाली शताब्दी भी निरस्त कर दी गयी थी| ये गाडी सुबह छह बजकर दस मिनट पर चलकर दोपहर पौने एक बजे तक लखनऊ पहुँचती है|

-HINDI-