Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 15, 2018 - 11:44:25 AM


Title - 12 से 25 सितम्बर तक मुश्किलों भरा रहेगा दिल्ली का सफर
Posted by : RailEnquiry Admin on Aug 15, 2018 - 11:44:25 AM

उत्तर मध्य रेलवे में आने वाले पनकी स्टेशन के नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 12  से 25  सितम्बर तक ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ेगा | इस कार्य के चलते 21  ट्रेनों को निरस्त कर दिया जाएगा जबकि अन्य कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलायी जाएंगी |

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त -

तूफ़ान एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, आगरा इंटर सिटी, फरक्का एक्सप्रेस, अलीपुरद्वार - दिल्ली एक्सप्रेस, हटिया - आनंद विहार एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल - फफूंद मेमू, कानपुर सेंट्रल - पनकी मेमू, झाँसी - कानपुर सेंट्रल पैसेंजर

आंशिक निरस्त ट्रेनें -

पनकी से लखनऊ जाने वाली मेमू पनकी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन के बीच निरस्त रहेगी |

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें -

पटना - कोटा और वाराणसी - जोधपुर जाने वाली ट्रेनें कानपुर सेंट्रल स्टेशन से फर्रुखाबाद - कासगंज - मथुरा - अछनेरा होते हुए चलेंगी | ओखा - गोरखपुर और सूरत - मुजफ्फरपुर से ट्रेनें झाँसी - बबीना होते हुए जाएंगी | गाजीपुर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेनें शिकोहाबाद - फर्रुखाबाद - अनवरगंज होते हुए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी |

-HINDI-