Indian Railways News => Topic started by Mafia on Sep 20, 2013 - 17:56:20 PM


Title - 12 घंटे में फिर उतरा मालगाड़ी का डिब्बा
Posted by : Mafia on Sep 20, 2013 - 17:56:20 PM

अलवर-मथुरा ट्रैक पर लगातार दूसरा हादसा
भास्कर न्यूज त्न अलवर
अलवर-मथुरा रेलवे ट्रैक पर गिट्टी ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरने के बारह घंटे बाद ही बुधवार देर रात 2.45 बजे मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा गया। मालगाड़ी खाली थी। इसके बाद एक ही दिन में यह ट्रैक दूसरी बार बाधित हो गया। इससे पहले दोपहर 2.30 बजे मथुरा ट्रैक पर ही बेलास्ट (पटरी पर गिट्टी डालने वाली) ट्रेन को बैक लेते समय एक डिब्बा पटरी से उतर गया था।

जानकारी के अनुसार रात करीब ढाई बजे रेवाड़ी से मथुरा की ओर जा रही खाली मालगाड़ी जा रही थी। इस ट्रेन में 43 डिब्बे थे।







वाली ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा उससे कुछ मीटर की दूरी पर इस मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। गार्ड व चालक ने घटना की जानकारी अधिकारियों को और जयपुर कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद स्थानीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और डिब्बे को डिब्बे को पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू किया। सुबह 6 बजे इस लाइन पर फिर से ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया।

अधिकारी मौन

घटना को लेकर रेलवे के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। घटना के पीछे क्या कारण रहे इसके बारे में भी रेलवे के अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।



पेट्रोलिंग पर सवाल

रेलवे ट्रैक पर गैंगमैनों द्वारा पेट्रोलिंग की जाती है। बुधवार को ट्रैक से ट्रेनों के पटरी से उतरने की घटना हुई। इससे नियमित पेट्रोलिंग पर सवाल खड़ा हो गया है। सवाल यह भी है कि ट्रैक को 8 घंटे पहले ही पूरी तरह दुरुस्त किया गया था, उसी पर एक ही दिन में दूसरी बार घटना कैसे हो गई।

॥बुधवार रात बोकारो जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा मथुरा ट्रैक पर उतर गया था। ट्रैक को यातायात के लिए खोल दिया गया है। तरुण जैन, सीपीआरओ, उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर