Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on May 24, 2012 - 00:00:25 AM


Title - 11वें दिन भी जारी रहा रेल के लिए धरना 9288138
Posted by : puneetmafia on May 24, 2012 - 00:00:25 AM

जागरण संवाददाता, अबोहर

इडिया अगेंस्ट करप्शन यूनिट अबोहर द्वारा अबोहर-फाजिल्का रेल चलवाने को लेकर लगाया जा रहा धरना बुधवार को 11वें दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान दो सदस्य सत्य शर्मा व अशोक गर्ग भूख हड़ताल पर भी बैठे।

अबोहर-फाजिल्का रेल चलाने की मांग को लेकर शुरू किया गया आंदोलन आगे बढ़ता जा रहा है और बुधवार को क्रमवार भूख हड़ताल शुरू कर दी गई। सांसद शेर सिंह घुबाया भी वीरवार को धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। भारत स्वाभिमान संगठन एवं पतंजलि योग समिति पंजाब द्वारा भी 24 मई को प्रात: साढे़ 9 बजे रेलवे स्टेशन धरना स्थल पर रेल चलाने का पूरा समर्थन किया जाएगा।

इसके अलावा बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजय लक्ष्मी भादू ने अपने समर्थकों सहित धरना स्थल पर पहुचकर अपना समर्थन देते हुए कहा कि वह कल ही दिल्ली जाकर रेल अधिकारियों से मिलेंगी। राज्य सभा के पूर्व सदस्य वीरेन्द्र कटारिया भी रेल अधिकारियों से संपर्क साधे हुए है। उन्होंने धरना स्थल पर फोन पर बताया कि बुधवार सायं उनकी बैठक रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय मित्तल