Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 05, 2016 - 10:04:29 AM


Title - 11652 / 11651 सिंगरौली-जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी आंशिक रूप से रद्द
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 05, 2016 - 10:04:29 AM

11652 सिंगरौली-जबलपुर को आज आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया| ये गाड़ी सिंगरौली की बजाय सरईग्राम से चली| सिंगरौली से ये गाड़ी रोजाना सुबह चार बजकर पचपन मिनट पर चलती है और जबलपुर लगभग पौने बारह बजे पहुँचती है जबकि सरईग्राम से ये छह बजे चलती है |
इसी तरह 11651 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी भी जबलपुर से चलकर सिंगरौली न जाते हुए सरईग्राम पर रद्द कर दी जाएगी| जबलपुर से ये गाड़ी दोपहर बाद सवा तीन बजे चलकर सिंगरौली रात में लगभग सवा दस बजे पहुँचती है| सरईग्राम पर इसके पहुँचने का समय सवा आठ बजे है जहाँ से आगे ये नहीं जाएगी|
11652 / 11651 सिंगरौली-जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी के कुल स्टॉपेज इस प्रकार हैं -
सीहोर रोडकटनी साउथन्यू कटनी जन.खन्ना बंजारीमहरोईबिजयसोटबेयोहारीमरवासग्रामनिवास रोडसरईग्रामबरगवां