Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Sep 11, 2013 - 23:56:39 PM


Title - 11 coaches train approved in kota
Posted by : AllIsWell on Sep 11, 2013 - 23:56:39 PM

कोटा।  
पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय जबलपुर ने कोटा-झालावाड़ ट्रेन को 11 कोच से चलाने की मंजूरी दे दी है। अब शीघ्र ही इस ट्रेन में 8 से बढ़ाकर 11 कोच हो जाएंगे। पर्याप्त ट्रैफिक मिलने के बावजूद ट्रेन में कोच की संख्या कम होने के बारे में भास्कर ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।

 

सवा दो महीने पहले 7 कोच की कोटा से झालावाड़ ट्रेन चलाई गई थी। त्योहारी सीजन में भीड़ बढऩे पर इसे 8 कोच का कर दिया गया था। इस ट्रेन को पर्याप्त ट्रैफिक मिल रहा है। इससे डेली अपडाउनर्स भी भारी संख्या में यात्रा करते हैं। इधर, कोटा से झालावाड़ का हाइवे खराब पड़ा है। इस रास्ते से लोग झालावाड़ तक यात्रा करने में कतराते हैं।

 

इसको देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा ट्रेन दोनों ट्रिप में तीन-तीन कोच बढ़ाने के प्रस्ताव को जबलपुर में सीओएम अनुराग ने मंजूरी दे दी है। इसका पत्र भी कोटा रेलवे कार्यालय में आ पहुंचा है। इससे हाड़ौती के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। कोटा से नीमच व कोटा से बड़ौदा के बीच चलाई जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अब 11-11 कोच से चलाई जाएगी। इसकी भी जबलपुर मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। अभी ये ट्रेनें 8-8 कोच की चलाई जा रही हैं। इन दोनों ट्रेनों में कोच बढऩे से नीमच व बड़ौदा की तरफ जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।