Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 06, 2018 - 18:51:19 PM


Title - 10 दिन तक निरस्त रहेगी टिटलागढ़ पैसेंजर
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 06, 2018 - 18:51:19 PM

तीसरी रेल लाइन परियोजना को यार्ड से जोड़ने और कोतरलिया व जामगांव के बीच यार्ड का आधुनिकीकरण कार्य करने के कारण रेलवे ने ट्रेन संख्या 58214/58213 बिलासपुर - टिटलागढ़ पैसेंजर को निरस्त कर दिया है | टिटलागढ़ पैसेंजर 10 दिन नहीं चलेगी | इसके अलावा 58117/58118 झारसुगुडा - गोंदिया पैसेंजर झारसुगुड़ा - बिलासपुर मध्य निरस्त  रहेगी।  58111/58112 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर पैसेंजर को झारसुगुड़ा - इतवारी के बीच निरस्त कर की जाएगी।

पैसेंजर ट्रेन निरस्त होने के बाद यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रेलवे 12834 हावड़ा - अहमदाबाद एक्सप्रेस को 18 से 27 जुलाई तक झारसुगुड़ा व रायगढ के बीच पैसेंजर बनाकर चलाएगा | इसी तरह 13287 दुर्ग - राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस को चांपा से झारसुगुड़ा के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी | 

-HINDI-