Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Oct 16, 2012 - 06:00:09 AM


Title - 10 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू
Posted by : railenquiry on Oct 16, 2012 - 06:00:09 AM

एनएफ रेलवे अंतर्गत पूजा के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा 10 जोड़ी अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है। इस संबंध में सीनियर डीसीएम बीबी गुप्ता ने बताया कि इन ट्रेनों का परिचालन एक अक्टूबर से 30 नवम्बर के बीच किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यात्री अब नियमित ट्रेनों में वेटिंग रहने की स्थिति में आरक्षण केन्द्र से इन स्पेशल ट्रेनों में भी बुकिंग करा सकते हैं। पूजा स्पेशल ट्रेनों में साप्ताहिक रूप में चलने वाली ट्रेनों में ट्रेन संख्या 05644/05643 कामाख्या कोलकाता सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल, 05640/05639 गुवाहाटी-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल, 05422/05421 अलीपुर-दिधा स्पेशल, 03060/03059 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा स्पेशल, 03130/03129 न्यू जलपाईगुड़ी-कोलकाता स्पेशल, 05903/05904 डिबरूगढ़-चंडीगढ़ स्पेशल, 05653/05652 गुवाहाटी -वाराणसी स्पेशल, 02520/02519 कामाख्या-लोकमान्य तिलक स्पेशल, 03281/03282 न्यू तिनसुकिया-राजेन्द्रनगर स्पेशल ट्रेन हैं। जबकि ट्रेन संख्या 08632/08631 कटिहार-रांची स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में दो बार होगा। वहीं उपर्युक्त ट्रेनों में कुछ भाया कटिहार होते हुए हैं एवं कुछ ट्रेनें भाया मालदा होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जाएगी। वहीं पूजा स्पेशल के रूप में इन ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलने के आसार हैं।