Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 22, 2017 - 19:28:17 PM


Title - वाराणसी कैंट स्टेशन के सामने मिल रहा अवैध रूप से बना बीमारियों का भोजन
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 22, 2017 - 19:28:17 PM

अक्सर ही यह देखा गया है कि रेलवे स्टेशनों के बाहर निकलते ही अवैध रूप से दर्जनों भोजनालय खुले रहते हैं जिसमें जिस प्रकार का भोजन मिलता है वह ना ही सिर्फ हानिकारक होता है बल्कि कई बेहद गंभीर बीमारियों का पोषक भी हो सकता है l इसी तरह वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने ढेरों अवैध रूप से चल रहे भोजनालय और लगे ठेले बीमारियों से भरा भोजन बेच रहे हैं l अगर कोई उनके बेचने का और बनाने का तरीका ध्यान लगाकर देख ले तो शायद दूसरी बार खाने का मन करेगा l रही बात खाद्य सुरक्षा विभाग की तो उनका कार्य सिर्फ सैंपल की कार्यवाही तक ही रहता है और वह भी केवल पंजीकृत होटलों पर l खुले में भोजन बेचने वाले अवैध रूप से चल रहे  भोजनालयों के ऊपर कार्यवाही करने वाला कोई नहीं है l

 ज्यादातर खाद्य सामग्री बेचने वालों का चूल्हा रेलवे बाउंड्री के पीछे रहता है जिस कारण यात्रियों की उस पर नजर नहीं पड़ती और वह नहीं जान पाते कि कितने गंदे तरीके से इस भोजन को तैयार किया जाता है l ऐसे भोजन को बनाने में ना केवल गंदे पानी का इस्तेमाल होता है जबकि खुले में ही दाल और सब्जियां रखी रहती हैं जिस पर धूल बैठने के साथ-साथ मक्खियां भी भिनभिनाती रहती हैं l इसके अलावा ऐसी दुकानों पर बर्तन भी गंदे पानी से ही धोए जाते हैं और स्वच्छता का जरा भी ख्याल नहीं रखा जाता l एकाध बार कभी ऐसे ढाबों पर छापेमारी हुई हो परंतु जांच रिपोर्ट कभी नहीं आती और ना ही ऐसे अवैध खेलों पर कार्यवाही होती है l

-HINDI-