Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 01, 2017 - 18:27:48 PM


Title - लखनऊ - जयपुर के बीच डबल डेकर जल्द ही प्रतिदिन चलेगी
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 01, 2017 - 18:27:48 PM

रेलवे बोर्ड ने लखनऊ से जयपुर के बीच डबल डेकर एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दे दी है| इसकेलिए लखनऊ - आनंदविहार और दिल्ली सराय रोहिल्ला - जयपुर के रेक्स को एक किया जाएगा और ये ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाएगी| 
रेलवे ने इसके लिए नई टाइमिंग भी जारी कर दी है| गाडी संख्या 12583 / 84 लखनऊ - आनंदविहार डबल डेकर और गाड़ी संख्या 12985 / 86 जयपुर - दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर को मिलाकर चलने के उत्तर रेलवे पिछले कई महीनों से प्रयास कर रहा था| पिछले वर्ष तक आनंदविहार से आगे सरायरोहिला तक कुछ जगहों पर डबलडेकर का गुजरना मुमकिन नहीं था परन्तु अब सभी अवरोधों को हटा लिया गया है|
अब रेलवे बोर्ड की अनुमति तो मिल चुकी है, अब दोनों ट्रेनों के रेक्स को जोड़ना बाकी है और हो सकता है नया ट्रेन नंबर भी दिया जा सकता है|

-HINDI-