Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 03, 2017 - 10:19:26 AM


Title - राउरकेला स्टेशन पर एस्केलेटर को लेकर अनिश्चितता कायम
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 03, 2017 - 10:19:26 AM

राउरकेला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर जाने के लिए बन रहे एस्केलेटर का काम पूरा होने पर अनिश्चितता के बदल मंडराने लगे हैं | कभी तेज तो कभी सुस्त रफ्तार से करते करते फिलहाल एस्केलेटर का ढांचा जरूर लगा दिया गया है | लेकिन काम कब पूरा होगा | यह अब तक निश्चित नहीं हो पाया है और नाहि इसके उद्घाटन की तिथि के बारे में ही रेलवे प्रबंधन के पास कोई जानकारी है | हाँ, चक्रधर रेल डिवीज़न तत्कालीन डीआरएम ने इसके निर्माण पर कुछ सवाल भी उठाये थे | 
बाद में पता चला कि जिस नक्शे के तहत काम हो रहा है उसे डीआरएम ने ही पास किया था | लिहाजा उसी के आधार पर काम आगे बढ़ाया गया | हालाँकि रेलवे सूत्रों ने बताया कि एस्केलेटर का काम इलेक्ट्रिक व् इंजीनियर विभाग का काम दो महीने पहले पूरा हो चुका है | जबकि इलेक्ट्रिक विभाग का काम भी लगभग समाप्त है | कुल मिलकर नब्बे फीसदी काम पूरा होने की बात को जा रही है | 

-HINDI-