Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 06, 2017 - 16:24:53 PM


Title - बीच रास्ते में ही उतार दिए गए करीब 1000 यात्री, हुआ हंगामा
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 06, 2017 - 16:24:53 PM

हावड़ा और बिहार के कई स्टेशनों से अपना सफर शुरू करने वाले करीब 1000 यात्री लखनऊ पहुंचते ही मुसीबत में फंस गए l सुबह सो रहे यात्रियों से रेलवे ने सीट खाली करवा ली और उनको बताया गया कि ट्रेन लखनऊ में ही निरस्त कर दी गई है l यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कार्यालय का घेराव कर दिया l इसके बाद कुछ यात्रियों को कोलकाता जम्मू तवी एक्सप्रेस से आगे रवाना किया गया l जबकि ई टिकट लेकर यात्रा कर रहे दर्जनों यात्रियों का रिफंड तक नहीं हो सका l दरअसल रेलवे ने कोहरे के नाम पर गाड़ी संख्या 12369 और 12370 कुंभ एक्सप्रेस को 5 दिसंबर से 13 फरवरी तक लखनऊ से हरिद्वार के बीच निरस्त करने का निर्णय लिया है l यह ट्रेन हावड़ा से केवल लखनऊ तक आएगी और यहीं से वापस रवाना हो जाएगी l

सोमवार को भी कुंभ एक्सप्रेस हावड़ा से लखनऊ तक आई जिसमें पटना सहित अन्य कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से करीब 1000 यात्री सवार हुए l सुबह करीब 7:05 पर यह ट्रेन चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची l ट्रेन के लखनऊ पहुंचते ही रेल कर्मचारियों ने बोगियों में पहुंचकर यात्रियों से उतरने को कहा l यात्रियों ने जब विरोध किया तो रेलकर्मियों ने उनको बताया कि कोहरे के कारण ट्रेन को 13 फरवरी तक लखनऊ से हरिद्वार के बीच निरस्त कर दिया गया है l यात्रियों का कहना था कि आज इतना कोहरा नहीं है और ट्रेन तो अपने समय सुबह 7:150 से 10:00 मिनट पहले ही लखनऊ पहुंच गई है l इन यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया l जिसके बाद काउंटर से टिकट बनवाने वाले 17 यात्रियों को अन्य ट्रेन से सफर करने की अनुमति प्रदान कर दी गई l जबकि IRCTC की वेबसाइट से ई टिकट बनाने वाले यात्रियों को कोई भी अनुमति नहीं दी गई और ना ही उनका रिफंड हुआ l

-HINDI-