Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Apr 11, 2013 - 09:00:49 AM


Title - बिहार से कर्नाटक जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, एक की मौत
Posted by : railenquiry on Apr 11, 2013 - 09:00:49 AM

चेन्नई। बिहार से कर्नाटक जा रहीमुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेसकी 11 बोगियां पटरी से उतर गईं। दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 33 अन्य घायल हो गए। हादसा चेन्नई से तकरीबन 90 किमी दूर सितेरी के समीप बुधवार सुबह लगभग 5.50 बजे हुआ। दक्षिण रेलवेने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
वेल्लोर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी घायलों को अरक्कोनमके सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण अरक्कोनम खंड में रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके चलते 11 ट्रेनों को रद करने के साथ ही चार अन्य का रास्ता बदलना पड़ा।
दक्षिण रेलवे के शीर्ष अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया है। रेल मंत्रालय ने हादसे में मारे गए यात्री के परिजन को दो लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। रेल राज्य मंत्री केजे सूर्य प्रकाश रेड्डी ने मामूली रूप से घायलों को 10 हजार रुपये देने की बात कही है।
::हेल्पलाइन नंबर::
तिरुपति : 0877-2100220, 2225810
रेनीगुंटा : 0877-2100389, 2100300, 09701374833
विजयवाड़ा : 0866-2575038, 2575036, 2576924