Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Apr 10, 2013 - 03:00:59 AM


Title - पटरी उड़ाए जाने से रेल यातायात ठप
Posted by : riteshexpert on Apr 10, 2013 - 03:00:59 AM

दुद्धी : नक्सली संगठनों ने झारखंड बंद के दौरान बरवाडीह जंक्शन के ठीक एक स्टेशन पहले छिपादोहर में शनिवार की रात विस्फोट के जरिए रेल पटरी को उड़ा दिया। लगभग साढ़े आठ बजे रात हुई इस घटना के बाद बरवाडीह-चोपन रेलमार्ग की यातायात व्यवस्था समाचार भेजे जाने तक प्रभावित रही। लिहाजा इस रूट के यात्रियोंको काफी मुश्किलों का सामना करनापड़ा।
शनिवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन पर राजधानी दिल्ली जाने के लिए मूरी एक्सप्रेस पकड़ने गए यात्रियों को पता चला कि बरवाडीहके समीप नक्सलियों द्वारा रेल पटरी को विस्फोट के जरिए उड़ा दी गई है। इसकी वजह से बरवाडीह-चोपनरेल मार्ग की यातायात पूरी तरह ठप है। सटीक सूचना न मिलने के कारण यात्री रातभर स्टेशन पर टहलकर बिता दिए। सुबह लगभग आठ बजे ट्रेन पहुंची तो उसमें सवार होकरअपनी यात्रा की। नक्सलियों के बंद व पटरी क्षतिग्रस्त होने का खामियाजा दैनिक मजदूरों के साथ नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों हो हुआ। जो शक्तिपुंज एक्सप्रेस एवं बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर अपने रोजी रोजगार की व्यवस्था में लगे रहतेहै। भोर में साढ़े चार बजे दुद्धी स्टेशन आने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस व बरवाडीह पैसेन्जर ट्रेन का रविवार दोपहर एक बजे तक कोई अता पता नही था जबकि इधर से जाने वाली ट्रेनों को बार्डर पार कराकर विभिन्न स्टेशनों पर घंटो खड़े होने की सूचना मिली है। प्रभावित रूट के एक लाइन को दुरुस्त कर किसी तरह यातायात बहाल करने की कवायद तेजीसे चल रही है।