Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 24, 2017 - 11:46:16 AM


Title - पटना जा रही स्पेशल ट्रेन में खाने की किल्लत होने पर यात्रियों ने की शिकायत
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 24, 2017 - 11:46:16 AM

गुरु गोविन्द साहिब के 350 वे प्रकाशोत्सव के उपलक्ष पर शनिवार को पटना जा रही स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने रेल अधिकारियों से खाना न मिलने की शिकायत की जिसके बाद जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर 140 यात्रियों को भोजन का पैकेट उपलब्ध कराया गया | 
23 दिसंबर से 26 दिसंबर तक पटना में प्रकाशोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है जिसके लिए यात्री सुविधा को देखते हुए 0501 डाउन अंबाला कुरुक्षेत्र राजेंद्र नगर स्पेशल ट्रेन शनिवार को जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर सुबह 11.20 बजे पहुंची। ट्रेन में 14 सौ रेल यात्री सवार होकर पटना जा रहे थे और सुबह से ही ट्रेन खाने को लेकर हल्लागुल्ला हो रहा था और कुछ यात्रियों ने कॉक्रोच मिलने की बात भी कही थी | हालाँकि रेल प्रशासन ने एसी किसी भी बात से इंकार किया है | 
यात्रियों का आरोप है उन्हें सही समय पर और अधिकतर यात्रियों को खाना नहीं प्राप्त हुआ। साथ ही यात्रियों ने ट्रेन के सभी कोचों में गंदगी की शिकायत की। ट्रेन जब इलाहाबाद से खुली उसी समय मुगलसराय को यह सूचना कंट्रोल द्वारा दी गई।

-HINDI-