Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 29, 2017 - 13:27:40 PM


Title - नवरात्रों में वाराणसी स्टेशन पर अंडे अहित कोई मांसाहार भोजन नहीं मिलेगा
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 29, 2017 - 13:27:40 PM

रेलवे ने इस नवरात्री एक अनूठी पहल की है और नवरात्रों के समय धर्मनगरी वाराणसी में 29 मार्च से स्टेशन पर सिर्फ साकाहारी खाना ही मिलेगा| इन आठ दिनों के लिए अंडे सहित सभी मांसाहार व्यंजनों को ना बेचने का निर्णय लिया गया है| इसके अलावा वाराणसी से चलने वाली महामना एक्सप्रेस समेत अन्य कई ट्रेनों में भी इस निर्देश का पालन किया जाएगा| 
महामना एक्सप्रेस में खानपान पूरी तरह आइआरसीटीसी ही संभालती है जिसमे अंडा करी व इससे संबंधित आइटम की डिमांड अधिक रहती है। शक्ति आराधना के नौ दिनी पर्व पर रेस्त्रां व स्टाल संचालकों की ओर से नॉनवेज बंदी के स्वप्रेरित फैसले को हर स्तर पर सराहा जा रहा है।
आइआरसीटीसी के स्थानीय प्रभारी के अनुसार विभागीय स्तर पर इस तरह का कोई निर्देश नहीं जारी किया गया पर प्लाजा समेत रेस्त्रां संचालकों के फैसले से कार्पोरेशन उत्साहित है।
-HINDI-