Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Apr 11, 2013 - 00:00:45 AM


Title - दस वर्ष का हो गया पूर्व मध्य रेल
Posted by : puneetmafia on Apr 11, 2013 - 00:00:45 AM

पूर्व मध्य रेलवे ने अपनी स्थापना के दस वर्ष पूरे कर लिये। यह 11 अप्रैल को एसके मेमोरियल हाल में स्थापना दिवस मनाएगा। इसने दस वषरे की अवधि में पहली बार 28.5 प्रतिशत वृद्धि के साथ 102.4 मिलियन टन माल लदान कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।पूर्व मध्य रेल भारतीय अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने के लिए मालगाड़ियों के निर्बाध परिचालन के लिए बनाए जा रहे डेडिकेटेड फ्रंट कोरिडोर के एक हिस्से (मुगलसराय-सोननगर) को अंतिम रूप देने में लगा है।प्रतिवर्ष 60 करोड़ से अधिक आय वाले पूर्व मध्य रेल के ए-1 श्रेणी के तीन स्टेशन पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा हैं। 60 करोड़ से कम आय वाले ए श्रेणी के 22 स्टेशन यथा धनबाद, कोडरमा, डाल्टेनगंज, आरा, बक्सर, दानापुर, बख्तियारपुर, मोकामा, राजेन्द्र नगर, बरौनी, हाजीपुर, खगड़िया, डेहरी-आन-सोन, गया, मुगलसराय जंक्शन, सासाराम जंक्शन, बेतिया, मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल, सहरसा एवं समस्तीपुर है।
आधारभूत संरचना विशेषकर प्लेटफार्मो की संख्या में वृद्धि, पैदल पुल, पर्याप्त संख्या में टिकट काउंटर, सकरुलेटिंग एरिया का विकास, पार्किंग, ऊपरी पुल का निर्माण आदि का विकास किया गया। रेल लाइनों का जाल बिछाकर रेल यातायात को सुगम बनाने की कोशिश हुई है।