Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 27, 2017 - 09:09:53 AM


Title - ढाई महीने निरस्त रहेगी लिछवी एक्सप्रेस
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 27, 2017 - 09:09:53 AM

कोहरे और खराब मौसम के कारण धीरे धीरे ट्रेनों के निरस्त होने आंशिक निरस्त और फेरों में कमी करने का सिलसिला शुरू हो गया है l सीतामढ़ी से आनंद विहार टर्मिनल आने और जाने वाली लिछवी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 13 फरवरी यानी 75 दिन निरस्त रहेगी l इस कारण इलाहाबाद जंक्शन से लिछवी एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी l

 इस अवधि के दौरान जयनगर से नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को निरस्त रहेगी l हावड़ा से इलाहाबाद सिटी एक्सप्रेस भी मंगलवार को निरस्त रहेगी l इसके अलावा अन्य मार्गो से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन गाड़ियां निरस्त की गई है और एक दर्जन गाड़ियों के फेरों में कमी की गई है l

-HINDI-