Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 03, 2017 - 15:32:36 PM


Title - टाटानगर रेलवे स्टेशन फुट ओवर ब्रिज निर्माण में आई तेजी
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 03, 2017 - 15:32:36 PM

मुंबई के एल्फिंस्टन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को हुई भगदड़ में रेल यात्रियों की मौत ने रेल प्रशासन की नींद उड़ा दी है | यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेल मंत्रालय रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने में जुट गया है | इसके तहत रेल मंत्रालय ने सभी रेलवे स्टेशनों में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करवाने का निर्णय लिया है | इसी निर्णय के तहत आदेश भी जारी कर दिया गया है | 
टाटानगर स्टेशन में लम्बे समय से फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की बात कही जा रही थी लेकिन रेल मंत्रालय के आदेश में तीव्रता आने के बाद कार्य में तीव्रता आ गयी है | फुट ओवर ब्रिज का निर्माण दो चरणों में शुरू कर दिया गया है | पहले चरण में इसका निर्माण प्लेटफार्म नंबर एक से पांच तक होगा | जिसमे करीब ढाई करोड़ की लागत आएगी | जबकि दूसरे चरण में इसे सेकंड एंट्री बिल्डिंग से जोड़ा जाएगा जिससे यात्रियों को टिकट काउंटर तक जाने या प्लेटफार्म तक आने के लिए ट्रैफिक में फसना नहीं पड़ेगा | 
वर्ष 2018 तक पहला चरण पूरा कर लिया जाएगा | सुरक्षा व यात्री सिविधा के लिहाज से एस्कलेटर का निर्माण भी टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जरूरी है | 

-HINDI-