Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 26, 2017 - 10:55:52 AM


Title - चटकी पटरी से गुजरी शताब्दी, हादसा टला, झटका लगने के बाद ड्राइवर ने दी सूचना
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 26, 2017 - 10:55:52 AM

रेलवे चाहे कितने भी दावे कर ले लेकिन टूटी हुई लाइनों पर ट्रेनों का दौड़ना नहीं रुक रहा है कुछ ऐसा ही शनिवार को भी हुआ जब नई दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस मुरादाबाद के पास टूटी हुई रेल पटरी के ऊपर से गुजर गई l हालांकि जैसे ही सूचना मिली तकनीकी टीम ने पहुंचकर लाइन को ठीक कर दिया परंतु ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति तो बन ही गई थी संयोग ही रहा कि कोई भी डिब्बा पटरी से नहीं उतरा l

इस घटना के अलावा मंडल में तीन और स्थानों पर पटरी के चटकने की घटनाएं हुई l शताब्दी एक्सप्रेस वाली घटना सुबह करीब 11:00 बजे की है जब यह गाड़ी रुड़की और ढंडेरा स्टेशन के बीच 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरी l जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस टूटी हुई पटरी के ऊपर से गुजरी तो चालक को तेज झटका लगा जिसके बाद तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को दी गई l

सूचना के बाद ट्रेन संचालन रुड़की से लक्सर के बीज बंद कर दिया गया l तकनीकी टीम ने अस्थाई रूप से लाइन की मरम्मत कर सुबह करीब 11:30 बजे से ट्रेनों का परिचालन धीमी गति से करने की व्यवस्था कर दी l इस घटना के अलावा सुबह 7:30 बजे के आसपास बरेली कैंट के स्टेशन यार्ड की लड़की मिली थी l उधर मुरादाबाद और लोदीपुर के बीच भी सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास लाइन के चटकने की खबर मिली l इन सभी जगह और स्थाई रूप से सही करके ट्रेनों को धीमी गति से गुजारने का निर्देश देकर परिचालन शुरू किया गया l

-HINDI-