Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 27, 2017 - 17:58:51 PM


Title - गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे यांत्रिक विभाग लगा चुका अब तक आधा दर्जन से ज्यादा बायो टॉयलेट
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 27, 2017 - 17:58:51 PM

स्वच्छ भारत स्वच्छ रेलवे अभियान के तहत पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन स्टेशन परिसर ही नहीं अपितु उसके बाहर भी स्वछता अभियान चला रहा है l मंगलवार को गेट संख्या 2 और 3 के सामने सड़क पर दो और मोबाइल बायो टॉयलेट का उद्घाटन किया गया l इस दौरान आस-पास के लोगों को टॉयलेट के सही उपयोग की जानकारी मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने दी और लोगों को इसके प्रति जागरुक किया l

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार यांत्रिक विभाग न्यूनतम लागत पर आम जनता के उपयोग के लिए बायो टॉयलेट का निर्माण कर रहा है l गोरखपुर स्थित यांत्रिक कारखाना में कोचों के मरम्मत के दौरान निकल रहे अन उपयोगी एवं रद्दी सामग्रियों से बायो टॉयलेट बनाए जा रहे हैं l बायो टॉयलेट का निर्माण क्रम जारी हैl लोग इस सुविधा का लाभ उठा सके जिसके लिए स्टेशन परिसर के आस पास अब तक आधा दर्जन बायो टॉयलेट लगाए जा चुके हैं l सीपीआरओ के अनुसार स्टेशन परिसर के आगे सड़क मार्ग पर भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है l

-HINDI-