| Indian Railways News => | Topic started by nikhilndls on Jul 02, 2013 - 15:00:49 PM |
Title - आज से दर्जन भर ट्रेनों की साफ-सफाई कार्य बंदPosted by : nikhilndls on Jul 02, 2013 - 15:00:49 PM |
|
|
तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने से आक्रोशित यूरेका कंपनी से संबद्ध सफाई कर्मचारियों ने ट्रेनों की सफाई कार्य से हाथ खड़ा कर दिया। मंगलवार से दर्जन भर ट्रेनों की सफाई बंद कार्य बंद रहेगा। कंपनी के द्वारा हाथ खड़ा किए जाने पर रेलवे ने ट्रेनों की सफाई के लिए रेलकर्मियों की तैनाती की है। कर्मियों की ड्यूटी का बंटवारा कर दिया गया है। कंपनी के मुजफ्फरपुर प्रतिनिधि कपिलदेव ने बताया कि रेलवे की ओर से सफाई कर्मचारियों का वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। अधिकारियों को कई बार आग्रह किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान नहीं होने पर यार्ड में ट्रेनों की सफाई और सप्तक्रांति एक्सप्रेस में मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार तक सफाई कर्मचारियों की तैनाती नहीं की जाएगी। |