| आंधी-तूफान से 1 घंटे से ज्यादा ठप रही हावड़ा लाइन by nikhilndls on 11 April, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | आंधी-तूफान से 1 घंटे से ज्यादा ठप रही हावड़ा लाइन on 11 April, 2013 - 06:00 PM | |
आंधी-तूफान से बुधवार को हावड़ा लाइन एक घंटे से ज्यादा देर तक रही ठप रही। तुमसर रोड स्टेशन पर ओएचई तार के ब्रेक डाउन हो जाने से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिससे इतवारी व नागपुर स्टेशनों पर गाडिय़ों का इंतजार कर रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो घंटे बाद ओएचई तारों की मरम्मत कर ली गई। रात दस बजे के आसपास इंटरसिटी के लिए सिग्नल मिलने की खबर थी। | ||