Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Apr 11, 2013 - 18:00:05 PM


Title - आंधी-तूफान से 1 घंटे से ज्यादा ठप रही हावड़ा लाइन
Posted by : nikhilndls on Apr 11, 2013 - 18:00:05 PM

आंधी-तूफान से बुधवार को हावड़ा लाइन एक घंटे से ज्यादा देर तक रही ठप रही। तुमसर रोड स्टेशन पर ओएचई तार के ब्रेक डाउन हो जाने से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिससे इतवारी व नागपुर स्टेशनों पर गाडिय़ों का इंतजार कर रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो घंटे बाद ओएचई तारों की मरम्मत कर ली गई। रात दस बजे के आसपास इंटरसिटी के लिए सिग्नल मिलने की खबर थी।

जानकारी के अनुसार, तुमसर रोड स्टेशन परिसर में 7.45 के दरमियान तेज आंधी चली, जिससे मुंदीगोटी स्टेशन व तुमसर रोड स्टेशन के बीच किलोमीटर नंबर 1049-24 पर ओएचई तार लूज हो गए। पता चलते ही संबंधित अधिकारियों की सूचना से अप लाइन को बंद कर दिया। इस दरमियान बिलासपुर से नागपुर आनेवाली ट्रेन क्रमांक 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को मुंदीगोटी स्टेशन पर काफी देर तक रोका गया। 12807 समता एक्सप्रेस भी घंटों लेट हुई। ओएचई तार की मरम्मत के वक्त ओएचई इंस्पेक्टर प्रकाश मदवार, सहायक उपनिरीक्षक एजीएल चौरागड़े आदि उपस्थिति थे।
आज तिरोड़ी बड़ी लाइन खंड में  मेगा ब्लाक
नागपुर मंडल के तुमसर रोड व तिरोड़ी बड़ी लाइन खंड के बीच सब-वे का कार्य चलने के कारण 11 अप्रैल को 6 घंटे का मेगा ब्लाक रहेगा। इस कारण 78813 व 78814(तुमसर-तिरोड़ी-तुमसर) डेमू  डोंगरीबुजुर्ग में समाप्त होकर वहीं से प्रारंभ होगी। 21 व 28 अप्रैल को  कार्य के चलते गाड़ी रद्द रहेगी।