Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 06, 2017 - 11:46:01 AM


Title - अपर इंडिया ट्रेन अब दिल्ली स्टेशन के बजाय आनंद विहार जाएगी
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 06, 2017 - 11:46:01 AM

भागलपुर रेलखंड की एक और ट्रेन का रेलवे ने दिल्ली में ठिकाना बदल दिया l अपर इंडिया एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड ने दिल्ली की बजाए आनंद विहार स्टेशन में शिफ्ट कर दिया है l अक्टूबर से ही यह व्यवस्था लागू हो गई है l इसके पहले विक्रमशिला एक्सप्रेस का भी ठिकाना बदल दिया गया था l यह तीसरा मौका है जब अपर इंडिया एक्सप्रेस को दिल्ली के बाहरी स्टेशनों तक ही सीमित किया गया हो l

 भागलपुर रेल खंड के निर्माण के बाद अपर इंडिया पहले दो ट्रेनों में से एक थी जो सबसे पहले चलाई गई थी l ब्रिटिश कंपनी शासन में बनी इस रेल लाइन में चलने वाली यह ट्रेन बेहद सम्मानित और समय से चलने वाली थी, लेकिन भारतीय रेल ने आजादी के पहले चली इस ट्रेन को धरोहर बनाने की बजाए उपेक्षित कर दिया है l पहले यह ट्रेन सियालदह से दिल्ली तक चलती थी और कहा जाता है कि कोलकाता और दिल्ली को जोड़ने वाली यह पहली ट्रेन थी लेकिन दिनोंदिन इस ट्रेन को दिल्ली से दूर करने का प्रयास हुआ l 1999 में इसे दिल्ली से हटाने की पहली कोशिश हुई जब  अपर इंडिया को दिल्ली के बजाय मुगलसराय तक ही रोक दिया गया l यात्रियों का विरोध हुआ था तो बनारस तक जाने लगी फिर भी विरोध नहीं थमा l यात्रियों की ओर से अधिकारियों को कई पत्र दिए गए तब यह निर्णय हुआ कि सप्ताह में 2 दिन के लिए दिल्ली तक चलाई जाए l अब दिल्ली के बदले इस ट्रेन को आनंद विहार तक कर दिया गया है l

-HINDI-