Indian Railways News => Topic started by railgenie on Apr 12, 2013 - 15:00:09 PM


Title - Palpal India Hindi Internet Newspaper
Posted by : railgenie on Apr 12, 2013 - 15:00:09 PM

पटना (अमित सिन्हा). पूर्व मध्य रेल ने गुरूवार को पटना में 348 रेलकर्मियों को उनके बेहतरीन सेवा के लिए पुरस्कृत किया. पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में पुरस्कार वितरण समारोह के भव्य कार्यक्रम का उद्धघाटन करते हुए पूर्व-मध्य रेल के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार ने भविष्य की कई परियोजनओं के बारे में भी चर्चा की. पूर्व मध्य रेल के 58वें रेल सप्ताह समारोह के इस अवसर पर मधुरेश कुमार ने रेलकर्मियों के योगदान व सामूहिक प्रयास को रेलवे की ताकत बताया.

15 रेलकर्मियों को मिला रेलमंत्री पुरस्कार

पूर्व-मध्य रेल के 15 कर्मियों को रेलवे बोर्ड स्तर पर दिया जानेवाल रेलमंत्री पुरस्कार दिया गया. यह रेलवे का उनके कर्मियों को दिया जानेवाला सर्वोच्च सम्मान है.

पूर्व-मध्य रेल ने की रिकार्ड कमाई

2012-13 वितीय बर्ष में पहली बार 100 मिलियन टन से अधिक की माल ढुलाई का आँकड़ा पार किया. इसके साथ ही पूर्व-मध्य रेल ने देश के 16 रेलवे जोन की तालिका में शीर्ष चार में अपना स्थान दर्ज कर लिया है. पूर्व-मध्य रेल ने की रिकार्ड कमाई की है और पहली बार 10 हजार करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त किया है.

दर्जनों महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट पर तेजी से चल रहा है काम

पटना को उतर बिहार से जोड़नेवाली महत्वाकांक्षी रेल सह सड़क पुल प्रोजेक्ट को चुनौती बताते हुए पूमरे महाप्रबंधक ने कहा कि उम्मीद है कि हम समय से प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे. ज्ञातत्व है कि बिहार में मुंगेर रेल पुल का निर्माण 2014 तक पूरी होने वाली है.

वाणिज्य क्षेत्र में दक्षता के लिए दानापुर सम्मानित

वाणिज्य दक्षता शील्ड दानापुर मंडल को मिला. टिकट चेकिंग के लिए समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यदक्षता का सम्मान मिला. सम्मान समारोह मे महाप्रबंधक का दक्षता सम्मान हाजीपुर के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक को दिया गया. सम्मान समारोह में पूमरे के अंर्तगत आनेवाले पांचो मंडल के डीआरएम मौजूद थे.

सफाई के लिए भी मिला पुरस्कार

साफ-सफाई के मामले में सहरसा (बड़े स्टेशनों की श्रेणी में), बक्सर (मध्यम स्टेशनों की श्रेणी में), कुदरा (छोटे स्टेशनों की श्रेणी में) को पुरस्कृत किया गया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने खूब लुभाया

सम्मान समारोह के पहले नृत्य और सुरीरी गीत की धुन ने पूरे मौहौल को खुशनुमा बना दिया. पूमरे परिवार की कई बच्चियों ने बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया. इस अवसर पर पूमरे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा भी मौजूद थीं.