Indian Railways News => Topic started by sushil on Apr 13, 2013 - 21:00:04 PM


Title - 24 कोच की होगी विक्रमशिला एक्स.
Posted by : sushil on Apr 13, 2013 - 21:00:04 PM

भागलपुर: रेल मंत्रलय ने भागलपुर से आनंद बिहार तक जाने वाली विक्रमशिला सुपर फास्ट ट्रेन की बोगी की संख्या को 22 से 24 करने के मालदा डिवीजन की मांग को पर अपनी मुहर लगा दी है. साथ ही ट्रेन के लिए अधिक हॉर्स पावर के इंजन की मांग को भी स्वीकृत कर दिया है. ऐसा रिजर्वेशन की किचकिच और यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए किया गया है.

अगस्त माह से विक्रमशिला सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन जल्द ही 24 बोगी के साथ साढ़े पांच हजार हॉर्स पावर वाले इंजन के साथ भागलपुर से आनंद विहार के लिए रवाना होगी. मंत्रलय ने लगभग 20 अधिक हार्स पावर वाले इंजन भी मालदा डिवीजन को देने का फैसला किया है. नया इंजन लग जाने से मेन लाइन पर गाड़ी की रफ्तार नये इंजन के साथ 110 प्रति घंटे की होगी.

यात्रियों को मिलेगी सुविधा : दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है. और हमेशा विक्रमशिला में यात्रियों की संख्या बहुत अधिक रहती है. हमेशा एसी और स्लीपर में आरक्षित टिकट के लिए मारामारी रहती है. दो कोच लगने के बाद इन्हें आरक्षित टिकट मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी.