Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Apr 14, 2013 - 00:00:14 AM


Title - - जंक्शन पर एक्सेलरेटर बंद, यात्री परेशान - Amar Ujala
Posted by : nikhilndls on Apr 14, 2013 - 00:00:14 AM

इलाहाबाद। इलाहाबाद जंक्शन पर पिछले कई दिनों से बंद एक्सेलरेटर के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत सीढ़ियां चढ़ने वाले बुजुर्ग यात्रियों को हो रही है।

इलाहाबाद जंक्शन पर कुंभ मेले के पहले लाखों रुपए की लागत से एक्सेलरेटर लगाए गए। हालांकि कुंभ मेला के दौरान उमड़ी भीड़ के चलते एस्केलेटर रेलवे प्रशासन ने बंद कर रखे थे लेकिन मेला खत्म होने के बाद इसे चालू कर दिया गया लेकिन रेलवे प्रशासन ने बिना किसी सूचना के पिछले कुछ दिनों से इसे बंद कर रखा है। सिविल लाइंस साइड में एक्सेलरेटर के चारों तरफ कुछ दिन बैरीकेडिंग भी कर दी गई। ऐसा क्यों कराया गया, अफसरों के पास इसका जवाब नहीं है। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि एक्सेलरेटर में किसी तरह की खराबी नहीं है, बल्कि इसे सर्विस के लिए बंद किया गया था। शनिवार से इसका संचालन शुरू हो जाएगा।