Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 13, 2012 - 12:00:17 PM


Title - सुबह पांच से रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो
Posted by : irmafia on Aug 13, 2012 - 12:00:17 PM

लुधियाना. मेट्रो पूरे साल में 340 दिन शहरवासियों के लिए उपलब्ध रहेगी और दिन में लगातार 19 घंटे इसकी सर्विस रहेगी। साल के शेष बचे 25 दिन में मेट्रो की सर्विस, धुलाई, मरम्मत के अलावा राष्ट्रीय अवकाश के चलते ये बंद रहेगी।

शहरवासियों को सुबह पांच बजे से मेट्रो की सर्विस मिलनी शुरू हो जाएगी और ये रात बारह बजे तक उपलब्ध रहेगी। ट्रैफिक लोड के लिहाज से ही ट्रैक पर मेट्रो की संख्या बढ़ाने का प्रावधान रखा गया है। शहर में ट्रैफिक को भांपते हुए सुबह नौ बजे से दस बजे व शाम पांच बजे से छह बजे तक स्टेशन पर अधिक मेट्रो उपलब्ध रहेगी और पूरे दिन में 95 ट्रिप लगाएगी।

मेट्रो के लिए ऐसे होगा फंड का प्रबंध


अगर स्पेशल पर्पज व्हीकल अपने तौर पर फंड का जुगाड़ करती है तो इसमें अधिकतर शेयर केंद्र व पंजाब सरकार का रहेगा। इसके अलावा जापान इंटरनेशनल कारपोरेशन (जेआईसीए) से 1.30 प्रतिशत से 2.30 प्रतिशत सालाना ब्याज पर ऋण लेने का प्रावधान है। वहीं बिल्ड, ऑपरेटर, ट्रांसफर (बीओटी) सिस्टम में 20 प्रतिशत बीओटी ऑपरेटर की व 40 प्रतिशत राशि जेआईसीए से ऋण के जरिए जुटाई जानी है। जेआईसीए मेट्रो के लिए विशेष ऋण उपलब्ध करवाता है और तीस सालों में इस ऋण की किश्तों में वापसी की जाती है।

डीपीआर में ये रखी गई है व्यवस्था

अगर वर्ष 2016-17 में मेट्रो शुरू हो जाती है तो इस दौरान फोर कार मेट्रो प्रतिदिन एक छोर पर 95 ट्रिप लगाएगी। इसके बाद बढ़ते ट्रैफिक लोड के लिहाज से वर्ष 2021 व 2031 में इसके ट्रिप में बहुत अधिक बढ़ोतरी कर दी जाएगी। डिटेल प्रोजेक्ट में यात्रियों के लिहाज से ये व्यवस्था की गई है।