Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Mar 03, 2013 - 09:00:36 AM


Title - संघर्ष के लिए तैयार रहें रेलकर्मी : महाजन
Posted by : eabhi200k on Mar 03, 2013 - 09:00:36 AM

जागरण प्रतिनिधि, अमृतसर
केंद्र सरकार देश के लाखों रेलकर्मियों के
साथ धोखा कर रही है। केंद्र सरकार
की मजदूर विरोधी नीतियों से हर कोई
परेशान हैं। केंद्र सरकार के खिलाफ
अपना रोष प्रकट करने के लिए नार्दर्न
रेलवे मैन्स यूनियन (एनआरएमयू) की गेट
रैली का आयोजन शनिवार
को किया गया। गेट रैली प्लेटफार्म नंबर
एक पर स्थित एसएस कार्यालय के बाहर
हुई। यह रैली कामरेड दिलबाग सिंह
की अध्यक्षता में की गई।
रैली को संबोधित करते हुए एनआरएमयू
नेता कामरेड जसमंगल सिंह ने कहा कि केंद्र
सरकार द्वारा रेलकर्मियों के लिए कोई
भी कारगर स्कीम नहीं बनाई जा रही है।
न ही खाली पदों को भरा जा रहा है व न
ही रेलकर्मियों के परिवारों को कोई
मदद दी जा रही है। महाजन ने
कहा कि पांच मार्च को एनआरएमयू
द्वारा डिवीजन स्तर पर फिरोजपुर में
रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह
रैली फिरोजपुर रेल डिवीजन के डीआरएम
कार्यालय के बाहर आयोजित की जाएगी।
उन्होंने सभी रेलकर्मियों से अपील की है
कि वह इस रैली में हिस्सा लें। एनआरएमयू
नेता विवेक महाजन ने कहा कि रेल विभाग
में महिला कर्मियों के साथ बुरा व्यवहार
किया जा रहा है। खासकर फिरोजपुर रेल
डिवीजन द्वारा गाड़ियों में तैनात
महिला चेकिंग स्टाफ से बुरा सुलूक
किया जा रहा है। इस अवसर पर
एनआरएमयू नेता ईश देवगण, सुखजिंदर सिंह
व विजय नंदा ने भी संबोधित किया। इस दौरान जयचंद ठाकुर, यशपाल सिंह,
बलबीर सिंह, सुरिंदर कुमार, मंजीत सिंह,
सतनाम सिंह सहित
सैकड़ों रेलकर्मी उपस्थित थे।