| Indian Railways News => | Topic started by riteshexpert on Aug 13, 2012 - 03:00:37 AM |
Title - शाहदरा स्टेशन पहुंचने में करनी पड़ती है मशक्कतPosted by : riteshexpert on Aug 13, 2012 - 03:00:37 AM |
|
|
पूर्वी दिल्ली : शाहदरा फ्लाईओवर से स्टेशन परिसर तक सड़क के दोनों ओर रेहड़ी-पटरी वालों ने कब्जा कर रखा है, वहीं स्टेशन परिसर के पास नो पार्किंग के पास अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग जारी है। स्थिति यह है कि यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए शाहदरा फ्लाईओवर से स्टेशन परिसर तक पहुंचना काफी कठिन होता है। इस बारे में दैनिक यात्री संघ ने रेलवे अधिकारियों के सामने कई बार मामला उठाया, पर स्थायी के समाधान पर ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही। शाहदरा फ्लाईओवर से स्टेशन परिसर तक जाने वाली सड़क रेलवे के हिस्से में आती है। सड़क की चौड़ाई करीब 40 फुट के आसपास है, लेकिन रेहड़ी-पटरी वालों के चलते सड़क 15 फुट में ही सिमट कर रह गई है, वहीं स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग भी चल रही है। रेल प्रशासन ने नो पार्किंग का बोर्ड भी लगा रखा है। वहां धड़ल्ले से ग्रामीण सेवा व रिक्शा चालकों की माफियागीरी चल रही है। संकरी सड़क पर भी यत्र-तत्र गाड़ियां खड़ी होने से यात्रियों को पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं बचती। शाम को रेहड़ी-पटरी वाले इस कमी को और दूर कर देते हैं। दैनिक यात्री संघ के महासचिव एमबी दूबे बिजनौरी का कहना है कि फ्लाईओवर से स्टेशन तक यात्री पैदल चलने को मजबूर होते हैं। कई बार जाम में फंसने पर लोग मजबूर हो जाते हैं, जबकि रेल विभाग को कई बार लिखित शिकायतें दी गई है। इस बारे में आरपीएफ अधिकारी का कहना है कि कई बार अभियान चलाकर अवैध पार्किंग के लिए वाहन चालकों का चालान काटा जाता है। समस्या के समाधान के लिए रेलवे के उच्चाधिकारियों को लिखित में दी जा चुकी है। पुलिस बलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके बाद समस्या अविलंब दूर कर ली जाएगी। |