Indian Railways News => Topic started by TrustMe on Mar 01, 2013 - 15:00:18 PM


Title - विस में गूंजा सोनीपत-गोहाना रेल लाइन का मुद्दा
Posted by : TrustMe on Mar 01, 2013 - 15:00:18 PM

जागरण संवाद केंद्र, सोनीपत :
भाजपा विधायक कविता जैन ने
विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल के दौरान
सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन
का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के
मुद्दे पर सरकार की ¨खचाई करते हुए माग
की कि रेल लाइन का निर्माण करवाकर
दोनों जिलों की जनता की उम्मीद
को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
बृहस्पतिवार को एक प्रश्न के माध्यम से
भाजपा विधायक ने लोक निर्माण विभाग
के मंत्री रणदीप सूरजेवाला से पूछा कि इस
रेल लाइन का सर्वे कब शुरू हुआ था,
निर्माण कब शुरू हुआ और देरी किस वजह से
हो रही है तथा राज्य सरकार ने अब तक
कितने रुपये अपने अंशदान के रूप में रेलवे
को दिया है। कविता जैन ने
कहा कि रेवाड़ी-झज्जार-रोहतक रेल
लाइन का निर्माण भी सोनीपत-जींद रेल
लाइन के साथ शुरू हुआ था, पर
हैरानी की बात है कि रेवाड़ी-रोहतक
रेल लाइन का निर्माण पूरा हो गया और
मुख्यमंत्री रेल में बैठकर घूम भी आए, पर
सरकार की लापरवाही से सोनीपत-जींद
रेल लाइन का काम ठप है।
सदन में भाजपा विधायक द्वारा वर्ष
अनुसार अंशदान की सूचना मागने पर
मंत्री सुर्जेवाला द्वारा बताया गया कि
2009-10 में 46 करोड़, 2010-11 में
154 करोड़, 2012-13 में 25 करोड़
तथा 2011-12 में एक
भी रुपया नहीं दिया गया, जिस पर
भाजपा विधायक ने कहा कि पैसा न दिए
जाने से स्पष्ट है कि पिछले एक वर्ष से काम काफी हद तक
ठप है। सर्वे कब हुआ था इसका जवाब
मंत्री सूरजेवाला स्पष्ट नहीं बताए। इस
रेल लाइन के निर्माण में मिट्टी के खनन में
परेशानी आ रही थी। जो अब सुलझ गई है।
मंत्री सुर्जेवाला ने सदन में आश्वासन
दिया कि पहले ही इस रेल लाइन
की लागत बढ़कर 693 करोड़ पहुंच चुकी है।
इसलिए हमारा प्रयास होगा कि एक
वर्ष के अंदर-अंदर रेल लाइन का निर्माण
पूरा हो जाए। इस मुद्दे पर हुई चर्चा में
सफीदो से विधायक कलीराम, जुलाना के
विधायक परमेंद्र ढुल तथा गोहाना के
विधायक जगबीर मलिक ने भी भाग
लिया और निर्माण में देरी पर
चिंता जताई।