Indian Railways News => Topic started by railgenie on Mar 01, 2013 - 21:00:03 PM


Title - लूप लाइन में डीरेल हो गयी बजट
Posted by : railgenie on Mar 01, 2013 - 21:00:03 PM

लूप लाइन में डीरेल हो गयी बजट
भागलपुर: देश के सबसे पुराने रेलखंड में एक भागलपुर-साहिबगंज- किउल लूप सेक्शन आते-आते रेल मंत्री पवन बंसल का बजट ही डीरेल हो गया. रेल बजट में भागलपुर सहित पूरी पूर्वी बिहार की घोर उपेक्षा हुई है. सभी राजनीतिक दलों ने भी इसे घोर निराशाजनक बजट करार दिया है. कई नयी ट्रेन की आस संजोये इस क्षेत्र के लोगों को करारा झटका लगा है. नयी ट्रेन के नाम पर बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का विस्तार भागलपुर तक किया गया है. बजट की पहले बड़ी उम्मीद लगाये राजनेताओं को भी झटका लगा है.
बजट में पूर्व से घोषित डीआरएम कार्यालय के लिए कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला. बजट के पहले जनप्रतिनिधियों की ओर से की गयी कवायद का कोई बहुत सुखद परिणाम देखने को नहीं मिला. भागलपुर मालदा रेल मंडल का सबसे कमाऊ स्टेशन है जबकि जमालपुर रेलवे का मजबूत आधार स्तंभ. लेकिन न तो भागलपुर को कुछ खास मिला और न जमालपुर को ही. 2013-14 के रेल बजट में इस क्षेत्र की घोर उपेक्षा हुई. उम्मीद जताती जा रही थी कि पूर्व से घोषित रेल मंडल कार्यालय की दिशा में कोई ठोस आश्वासन मिलेगा, लेकिन उसमें निराशा हाथ लगी.