Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Mar 02, 2013 - 00:01:02 AM


Title - लूप लाइन पर भी चलेगी राजधानी-जनशताब्दी
Posted by : eabhi200k on Mar 02, 2013 - 00:01:02 AM

तीनपहाड़ से भागलपुर के बीच रेल लाइन के दोहरीकारण का कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ जाएगी। सिंगल लाइन रहने के कारण राजधानी व जनशताब्दी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भागलपुर से होकर नहीं चल पा रही हैं। सिंगल लाइन रहने के कारण इस होकर गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन विलंब से हो रहा है। क्रॉसिंग के लिए एक ट्रेन को दूसरी ट्रेन के आने तक स्टेशन पर खड़ा कर दिया जाता है। इस कारण समय से चलने वाली ट्रेनें भी विलंब से चलने लगती हैं। स्थिति यह है कि पैसेंजर ट्रेनों का इंतजार यात्रियों को घंटों करना पड़ता है। पूर्व डीआरएम एसके माथुर का मानना था कि सिंगल लाइन के कारण महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन संभव नहीं हो पा रहा है। यही कारण है गुवाहाटी के लिए इस होकर एक मात्र ब्रह्मापुत्र मेल वर्षों से चल रही है। दोहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन होने लगेगा। ऐसा वर्तमान डीआरएम रविन्द्र गुप्ता का भी मानना है। डीआरएम का कहना है कि दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी। अभी पुरानी पटरियों पर ही लूप लाइन में ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। नई पटरी बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। सबौर से भागलपुर के बीच नई पटरी बिछा दी गई है। नई पटरी बिछाने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। - See more at: http://www.jagran.com/bihar/bhagalpur-10176299.html#sthash.yibh3w5a.dpuf