Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 14, 2012 - 21:00:14 PM


Title - रोहतक-महम-हांसी रेल लाइन का सर्वे पूरा - Rohtak - Maham - Hansi rail line to complete the survey - N
Posted by : irmafia on Aug 14, 2012 - 21:00:14 PM

हरियाणा में रोहतक-महम-हांसी नई रेलवे लाइन के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है और इस प्रोजेक्ट पर 406.87 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। इसमें जमीन को एक्वॉयर करने की लागत भी शामिल है। हरियाणा सरकार रेलवे लाइन के लिए मुफ्त लैंड और कंस्ट्रक्शन के काम में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रदान करने के लिए सहमत हो गई है। 75 किलोमीटर लंबी रेवाड़ी -झज्जर-रोहतक रेलवे लाइन और 81 किलोमीटर लंबी सोनीपत-जींद रेलवे लाइन बनाने का काम 31 मार्च, 2014 तक पूरा होने की संभावना है।

रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेलवे लाइन को बनाने पर 475 करोड़ रुपये की लागत आएगी और प्रोजेक्ट में 6 रेलवे ओवरब्रिज और पांच रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इसी तरह सोनीपत-जींद रेलवे लाईन का काम 500 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा और एक रेलवे ओवरब्रिज, 24 रेलवे अंडरग्राउंड ब्रिज, 30 लेवल क्रॉसिंग और 12 रेलवे स्टेशन शामिल हैं।