Indian Railways News => Topic started by chotelal on Feb 27, 2013 - 18:01:00 PM


Title - रेलवे क्रांसिंग के लिए सांसद को ज्ञापन
Posted by : chotelal on Feb 27, 2013 - 18:01:00 PM

हल्द्वानी: घोड़ानाला से मुख्यमार्ग पर रेलवे क्रासिंग स्वीकृत करने के लिये क्षेत्रवासियों ने भाजपा नेता नवीन दुम्का व मंडल अध्यक्ष रामसिंह पपोला के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को एक ज्ञापन भेजा। इसमें कहा गया कि करीब 40 हजार आबादी का निकास मुख्यमार्ग पर इसी रास्ते से होता है तथा रेल पटरी तक पक्की सड़क बनी हुई है। पहले लालकुंआ-बरेली छोटी लाइन थी तो यह मार्ग बिना अनुमति के विगत 25-30 साल से चला आ रहा था। अब बड़ी लाइन बनने से यह मार्ग बाधित हो गया है। ज्ञापन में हेम पांडे, उमेश तिवारी, जमील, भूपाल कोरंगा मुकेश दुम्का आदि के हस्ताक्षर हैं। - See more at: http://www.jagran.com/uttarakhand/nainital-10167617.html#sthash.kVe4i64i.dpuf