Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Dec 12, 2012 - 21:00:42 PM


Title - रेलकर्मियों ने किया डीआरएम ऑफिस का घेराव
Posted by : puneetmafia on Dec 12, 2012 - 21:00:42 PM

उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की ओर से बुधवार को डीआरएम ऑफिस का घेराव किया गया। इससे पहले वे रेलवे स्टेशन से रैली के रूप में डीआरएम कार्यालय पहुंचे। यहां जोरदार प्रदर्शन किया। वे नई भर्तियां करने की मांग कर रहे थे।प्रदर्शन के बाद संघ का प्रतिनिधिमंडल डीआरएम से मिला और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। संघ के जोनल महामंत्री विनोद मेहता और मंडल मंत्री रमेश कुमार ने कहा कि रेलवे में नई भर्तियां नहीं की जा रही। इससे वर्तमान कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। काम पहले के मुकाबले कई गुणा बढ़ गया है। जबकि कर्मचारियों की संख्या दिन ब दिन कम होती जा रही है।अगर अब भी रेलवे ने नई भर्तियों पर ध्यान नहीं दिया तो आगे कर्मचारियों को अधिक परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी उनकी वेतन विसंगतियां भी दूर नहीं की है। आंदोलन में शामिल होने के लिए जयपुर सहित आसपास से बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी पहुंचे थे।